16 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर अरबाज खान व मोहम्मद कैफ गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राबिन्सन गुड़िया के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने  हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02-09-2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर ओवर ब्रीज  के पास 02 व्यक्ति अपने पास ट्रेवल बैग में गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश मे बैठै है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन श्री राहुल शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर श्रीमान नवनीत पाटिल द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अरबाज खान निवासी जिला अमरोहा (उ0प्र) व मोहम्मद कैफ निवासी जिला जयपुर राजस्थान का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा तथा 01 नग मोबाइल फ़ोन  व आरोपी मोहम्मद कैफ के कब्जे से 08 किग्रा गाजा व एक नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध थाना न्य राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 312/2026 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) अरबाज खान पिता भूरा उम्र 23 वर्ष पता ग्राम मुंडा इम्मा पोस्ट डिडोल थाना डिडोल जिला अमरोहा (उ0प्र0)
(2) मोहम्मद कैफ पिता अब्दुल कादिर उम्र 20 वर्ष पता- अकबरी मस्जीद के पीछे कुण्डलाव कलोनी थाना आमेर जिला जयपुर राजस्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *