लोक जगत, रायपुर। राजधानी के नया रायपुर (माना थाना क्षेत्र) स्थित खतरनाक ब्लू वाटर खदान में डूबे मौदहापारा निवासी युवक आदिल का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक उनकी खोज जारी है और प्रशासन उन्हें ब्लू वाटर से निकाल पाने में 24 घंटे बाद भी नाकाम है।जिसके बाद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, मौदहापारा वार्ड पार्षद शेख मुशीर, उपाध्यक्ष जयंत साहू, मंडल अध्यक्ष मतलूब अली ने कलेक्टर से मुलाकात कर आधुनिक प्रणाली से और टीम लगाकर आदिल को ढूंढ़ने की माँग की है।








Leave a Reply