27 जुलाई तक ड्यूटी पर लौटें अतिथि शिक्षक, नहीं तो सेवा होगी समाप्त…

रायपुर। हड़ताल पर गए अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 27 जुलाई तक यदि हड़तालरत अतिथि शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में वापस नहीं लौटते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

विभाग ने कहा है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही अतिथि शिक्षकों की हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।जारी निर्देश के अनुसार, शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से सभी हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक पुनः अध्यापन कार्य पर लौटने के लिए सूचित किया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा तक वे कार्य पर वापस नहीं आते हैं, तो स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व निर्धारित प्रावधानों के तहत उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।स्कूल शिक्षा विभाग ने डीईओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories