तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…

Posted by

 
 राजनांदगांव। शेयर ट्रेडिंग और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।
 
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मिलन सिंह के अनुसार, मामले का खुलासा मर्ग जांच के दौरान हुआ। 17 अक्टूबर 2025 को कोमल साहू ने मानसिक तनाव के चलते जहर सेवन कर लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में उसके पास से सुसाइड नोट, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल डेटा बरामद हुआ।
 
जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद अजीज खान ने शेयर मार्केट में निवेश और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर मृतक से करीब 4 करोड़ रुपये ठग लिए थे। पैसे वापस न मिलने और कर्ज के दबाव के कारण पीड़ित तनाव में आ गया और आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने ठगी की रकम लेने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *