विधानसभा स्पीकर के विरोध में हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी…

Posted by

कोलकाता। ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक, बागी विधायकों की तादाद 67-68 तक पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायक चुनकर आए थे। ऋतब्रत बनर्जी ने सबसे पहले 58 विधायकों के समर्थन वाला पत्र स्पीकर रथिंद्र बोस को सौंपा था, जिसके बाद उनको विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिल गई थी।पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं। अदालत के सूत्रों के अनुसार, ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुने जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ याचिका दायर की है। ममता बनर्जी उसी मामले से संबंधित कार्यवाही के सिलसिले में अदालत पहुंची हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी ममता बनर्जी चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में वकील के रूप में कोलकाता हाई कोर्ट में पेश हुई थीं और अदालत में अपनी दलीलें रखी थीं। ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक, बागी विधायकों की तादाद 67-68 तक पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायक चुनकर आए थे। ऋतब्रत बनर्जी ने सबसे पहले 58 विधायकों के समर्थन वाला पत्र स्पीकर रथिंद्र बोस को सौंपा था, जिसके बाद उनको विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिल गई थी। बाद में, बताते हैं, तीन अन्य विधायकों ने अलग अलग समर्थन पत्र दिए हैं। कुछ और विधायकों की ओर से भी ऐसे समर्थन पत्र सौंपे जाने का दावा किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया चुनावी हार के बाद, पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जल्द ही सत्ता से हटा दिया जाएगा। कालीघाट में पार्टी विधायकों के साथ बैठक के दौरान बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में बीजेपी को सत्ता से हटा दिया जाएगा। बैठक में मौजूद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इस बात की पुष्टि की कि पार्टी नेतृत्व बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। विधायकों को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की आलोचना की और उनकी राजनीतिक ईमानदारी पर सवाल उठाए। टीएमसी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा, “हमारे राज्य में कई मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री जैसा कोई नहीं। जो व्यक्ति कैमरे पर पैसे लेते हुए देखा गया, उसे ही सीएम बना दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो करना है करने दें… मेरा घर गिरा दें, नोटिस भेजें। मैं इन चीज़ों से झुकने वाला नहीं हूँ। चाहे कुछ भी हो जाए, बीजेपी के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *