इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत, प्रोफेसर दंपती का इकलौता बेटा था…

Posted by

 
 बिलासपुर। शहर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक प्रोफेसर दंपती के इकलौते बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यश वर्धन सिंह ठाकुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग का छात्र था। मंगलवार रात करीब 8 बजे यश वर्धन लोधीपारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से उसे तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सायनाइड सेवन बताया जा रहा है।
 
यश इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन शाखा का द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और मां शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं। परिजनों के अनुसार, शाम को घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। मां से अंतिम बातचीत में उसके व्यवहार में अवसाद के संकेत महसूस हुए थे। इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और माता-पिता की तबीयत भी बिगड़ गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *