पोस्ट ऑफिस नौकरी और फर्जी डिग्री के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी…

Posted by

 
रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने नौकरी और फर्जी मेडिकल डिग्री के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मुख्य आरोपी सुनील प्रताप (नई दिल्ली) भी शामिल है।
 
मामले की शुरुआत 17 फरवरी 2026 को प्रार्थी संजय निराला की शिकायत से हुई थी। आरोप था कि आरोपियों ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने और फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा देकर उससे और उसके रिश्तेदारों से कुल 2.34 करोड़ रुपये ठग लिए। इस पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
 
जांच के दौरान पुलिस ने पहले भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे, साक्षी सिंह और अंकित तिवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य सरगना सुनील प्रताप का नाम सामने आया, जिसे 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने अलग-अलग राज्यों के करीब 30 लोगों के लिए फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार की थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *