चाकू लेकर डराने धमकाने वाले आदतन आरोपी जीसान अली को किया गया गिरफ्तार…

Posted by

 

आरोपी के विरुद्ध रायपुर शहर के अलग अलग थाना डी. डी. नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, सरस्वती नगर, मुजगहन, एवं टिकरापारा में चोरी नकबजनी एवं मारपीट के है कुल 07 अपराध पंजीबद्ध।
आरोपी को अपराधिक गतिविधियों से अंकुश लगाने हेतु निगरानी बदमाश की सूची में लाए जाने हेतु पृथक से किया जा रहा हैं कार्यवाही
थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित बृज नगर गोलू किराना स्टोर के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था।
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर अवैध हथियार धारदार चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार।
आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का किया गया अपराध पंजीबद्ध।
 
  रायपुर। पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार चाकूबाजी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं अवैध रूप से हथियार लेकर घूमने वाले एवं लोगों को दिखा कर डराने धमकाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। 
विवरण यह है कि दिनांक 13.05.2026 को जरिए मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ का बृज नगर गोलू किराना स्टोर के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से लोहे के धारदार चाकू हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा धमका रहा है।
की सूचना पर निरीक्षक राजेश कुमार मरई थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर तस्दीक किए जहां पर एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार चाकू हथियार लेकर लोगों को दिखा कर डरा धमका रहा था जिसे पकड़ने हेतु घेराबंदी कर बड़ी मशक्कत के साथ अवैध हथियार के साथ पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 414/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
जप्त मशरूका- लोहे का धारदार चाकू।
 
गिरफ्तार आरोपी…
जीसान अली उर्फ मोनू पिता फजल अली उम्र 30 साल पता कबाड़ी चौक थाना के पास थाना मौदहापारा रायपुर छ0ग0  
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories