53 लोगों की हत्या, हिंसा के दौरान मारी गई गोली

Posted by

 बड़ी खबर. पापुआ न्यू गिनी में आदिवासी हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एपी ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के हवाले से यह जानकारी दी है। एबीसी ने बताया कि सभी लोगों की मौत घात लगाकर किए गए हमलों में हुई है। एबीसी के मुताबिक, सभी को गोली मार कर हत्या कर दी गई।

वहीं, इस मामले पर पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है। स्थानीय समाचार पत्र पोस्ट-कूरियर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा रविवार को हुई और यह दो जनजातियों के बीच लड़ाई से जुड़ी थी। मालूम हो कि पापुआ न्यू गिनी में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। पिछले महीने देश में हुए दंगों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *