युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात आरोपी फरार

Posted by

रोहतक। रोहतक के गुगाहेड़ी गांव में बाइक सवार 2 युवकों ने ताश खेल रहे एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए क्कत्रढ्ढ में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को 47 वर्षीय शीशपाल अपने साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। तभी गांव का युवक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर आया। उन्होंने आते ही शीशपाल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। वहां बैठे अन्य लोग अपनी जान बचाकर भागे। हमलावरों ने शीशपाल को करीब 6 गोलियां मारी जो उसके पैर, पेट, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसके बाद शीशपाल को संभाला और तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories