वड़ोदरा। वड़ोदरा शहर में चोरी एवं वाहन चोरी के संपत्ति संबंधी अपराधों का पता लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों को पकडऩे के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए थे। इसलिए पीसीबी प्रभारी पीआई एस.डी.रताडा ने शुक्रवार को संपत्ति संबंधी अपराधों का पता लगाने के लिए स्टाफ सदस्यों को अलग-अलग टीमों में काम करने का निर्देश दिया। पीसीबी के हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह केशरी सिंह एवं पुलिस कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह राजेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की स्कूटर लेकर सुपर बेकरी के पास से गुजरने वाला है। जिसके आधार पर पीसीबी की टीम ने सुनील संपतभाई देवीपूजक (निवासी- पीला वुडा का मकान, खोडियारनगर रोड, वडोदरा) को मोपेड के साथ गिरफ्तार कर पूथताथ की। इस दौरान मोपेड चोरी का संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई और आगे की जांच के लिए उसे बापोद पुलिस स्टेशन में सौंप दिया गया।


Recent Posts
-

बीजेपी में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी…
-

रायपुर में अचानक बरसे बादल, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आने-जाने में बढ़ी मुश्किलें…
-

भाटागांव में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई: सड़क किनारे सब्जी बेचने पर दुकानदारों और अधिकारियों में तीखी बहस…
-

आश्विन मास 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा आश्विन महीना, जानें क्या करें और क्या नहीं…


Leave a Reply