महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद

Posted by

प्रयागराज: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। जिसे देखते हुए संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। रविवार दोपहर हालात ऐसे हो गए कि संगम स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखकर कंट्रोल रूम को सूचना देनी पड़ी। जिसमें कहा गया कि श्रद्धालु स्टेशन से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिसके चलते स्टेशन को बंद करना पड़ेगा। भीड़ भारी संख्या में आ रही है।भीड़ बढ़ती देख कई स्क्रीन पर संगम स्टेशन की लाइव फुटेज चलाई गई। इस दौरान नागवासुकि मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। दारागंज के अंदर मोहल्ले की गलियां भी भीड़ से भर गईं। इसके साथ ही संगम स्टेशन से पुराने पुल के नीचे जाने वाली सड़क पर भी भीड़ बढ़ गई। उसके बाद संगम स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही जो श्रद्धालु या यात्री आएंगे उन्हें प्रयागराज जंक्शन, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशन भेजा जाएगा।संगम स्टेशन को रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बंद कर दिया गया। इसके साथ ही संगम स्टेशन बंद होते ही लोगों में अफवाह फैल गई कि प्रयागराज जंक्शन बंद कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान सभी जगहों पर लाउडस्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं को सूचना दी गई। जिससे समय रहते अफवाहों पर काबू पा लिया गया। दरअसल रविवार को माघ मास की द्वादशी तिथि थी, इस दिन चंद्रमा के मिथुन राशि में होने के शुभ संयोग से संगम तट पर भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। रविवार तड़के तक संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।  की रविवार को ही महाकुंभ के दौरान करीब १.५७ करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। इसके बाद महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर ४३.५७ करोड़ से अधिक हो गई। महाकुंभ में हर दिन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार ने अनुमान लगाया है कि इस बार पूरे महाकुंभ में ५५ करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। अमृत स्नान पर्वों के बाद भी हर दिन लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे। इस दौरान संगम घाट से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *