कोरबा। मानिकपुर खदान से बालको जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी का पांचवां डिब्बा कोरबा में शारदा विहार-टीपी नगर फाटक के बीच पटरी से उतर गया। वहीं पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक चलने से मालगाड़ी का पहिया पुरी तरह से डैमेज हो गए। चालक ने जैसे ही यह देखा, तुरंत मालगाड़ी रोक दी और रेलवे प्रबंधन को सूचित किया। घटना के समय शारदा विहार फाटक बंद था। मालगाड़ी फाटक के बीच में ही फंस गया, पटरी से उतरने के बाद घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के बीच पटरी से उतरने की जानकारी किसी के पास नहीं थी। और सभी लोग हंगामा मचाने लगे। गेट मेन ने जब इसकी जानकारी लोगों को दी तब जाकर मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, शारदा विहार फाटक में मालगाड़ियों का परिवजन अधिक होता है। इससे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार अंडरब्रिज की मांग की है।

-

लगातार हो रही बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश: मुख्यमंत्री
by
-

रायपुर में बारिश के बीच केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने बंदियों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
by
-

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर, कई मार्गो और आवगामन ठप, गंगरेल के सभी गेट खुले…
by

Recent Posts

The Vvaan Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फीकी एक्टिंग, कमजोर VFX और बिखरी कहानी ने किया निराश…

Leave a Reply