पश्चिम बंगाल। इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों को कोलकाता की ओर मार्च करने से रोक दिया गया. पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में हिंसा हुई है. स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण बन गई, पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई. वीडियो में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त नजर आ रही है और कई दोपहिया वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन के लिए आ रहे. इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों से भरी बसों को रास्ते में ही रोक दिया गया था. वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में व्यापक हिंसा देखी गई है, और इसको लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने के आरोप लगा रहे हैं. इंडियन सेक्युलर फ्रंट राज्य विधानसभा में तृणमूल और भाजपा के अलावा एकमात्र प्रतिनिधित्व रखने वाली पार्टी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जब भांगर से आ रहे उनके वाहनों को कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर बढ़ने से रोक दिया तब इंडियन सेक्युलर फ्रंट कार्यकतार्ओं ने बसंती एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया.

-

भाजपा सरकार में स्कूली शिक्षा का सिस्टम फेल, व्हाट्सएप पर बिक रहे तिमाही परीक्षा के पेपर, कांग्रेस ने माँगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा – कांग्रेस
by
-

ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के इशारे पर देश के मतदाताओं के खिलाफ षड़यंत्र किया – दीपक बैज
by
-

PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…
by

Recent Posts

बुधवार को मध्य जोन कोतवाली डिवीजन में कार्यवाही — कोतवाली डिवीजन में 03 आर्म्स एक्ट एवं 01 सट्टा प्रकरण में कुल 04 आरोपी गिरफ्तार…

Leave a Reply