छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने 77 साल के बुजुर्ग मरीज को घसीट-घसीट कर पीटा. इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिला अस्पताल में 17 अप्रैल 2025 को करीब 11:30 बजे इलाज कराने गए उधो लाल जोशी ओपीडी संख्या 14 में पहुंचे. वहां ड्यूटी डॉ. राजेश मिश्रा लोगों का इलाज कर रहे थे. इस दौरान उधो लाल जोशी को देर होने लगी तो बुजुर्ग ने कहा कि मेरा इलाज पहले कर दो, इसी बात को लेकर बहस हो गई. डॉक्टर को इतना गुस्सा आ गया कि अपने एक अस्पताल कर्मी के साथ बुजुर्ग को घसीटते हुए बाहर की तरफ लेकर गए और थप्पड़ जड़ दिए. इस घटना का वीडियो भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने बना लिया, जो वायरल हो गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि घटना के समय बताया गया था कि बुजुर्ग ने डॉक्टर से बदतमीजी की थी, मगर शक था, इसलिए जांच कमेटी बनाई थी. आज जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें डॉक्टर राजेश मिश्रा खुद मारपीट करते हुए दिख रहे हैं, साथ में एक रेड क्रॉस का कर्मचारी नजर आ रहा है, जिसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा. अब इस मामले को लेकर जांच नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई की जा रही है. डॉक्टर के खिलाफ FIR तो होगी ही, साथ में टर्मिनेट की कार्रवाई भी की जाएगी.

-

लगातार हो रही बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश: मुख्यमंत्री
by
-

रायपुर में बारिश के बीच केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने बंदियों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
by
-

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर, कई मार्गो और आवगामन ठप, गंगरेल के सभी गेट खुले…
by

Recent Posts

The Vvaan Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फीकी एक्टिंग, कमजोर VFX और बिखरी कहानी ने किया निराश…

Leave a Reply