कुल्लू। कुल्लू जिला के उप मंडल बंजार को जोडऩे वाले मंगलौर पुल के गिरने के बाद अब यहां न केवल स्थानीय पर्यटन कारोबारी बल्कि बाहरी राज्यों से बंजार घूमने पहुंच रहे सैलानियों को यहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही बंजार विधानसभा क्षेत्र में भी सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। यहां की हसीन और शांत वादियों में काफी टूरिस्ट घूमने के लिए हर साल पहुंचता है। ऐसे में बंजार के मंगलौर पहुंचने के बाद यहां पुल टूट जाने के कारण सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब गूगल ने स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारी की मुश्किल बढ़ा दी है। उपमंडल बंजार के एनएच 305 के मंगलौर में पुराना पुल गिरने के चलते यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था तो बनाया गया है। लेकिन जैसे ही यहां पहुंचने से पहले गूगल पर अगर लोकेशन डाली जाती है तो गूगल में यह सडक़ मार्ग स्थाई रूप से बंद बताया जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ से कोई सैलानी बंजार की ओर आ रहा है तो उसे गूगल मैप पर वाया शिमला, रामपुर, आनी व जलोड़ी दर्रा होते हुए लोकेशन दिखाई जा रही है। पर्यटन नगरी मनाली से भी अगर कोई सैलानी गूगल मैप के सहारे बंजार जाना चाहता है। तो उसे मंडी जिला के पंडोह, गोहर, जंजैहली, गाड़ागुशेनी का रास्ता दिखाया जा रहा है।

-

लगातार हो रही बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश: मुख्यमंत्री
by
-

रायपुर में बारिश के बीच केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने बंदियों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
by
-

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर, कई मार्गो और आवगामन ठप, गंगरेल के सभी गेट खुले…
by

Recent Posts

The Vvaan Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फीकी एक्टिंग, कमजोर VFX और बिखरी कहानी ने किया निराश…

Leave a Reply