रायसेन। जिले के नेशनल हाईवे 45 स्थित खेड़ा जमुनिया गांव में शराब दुकान में जमकर बवाल हो गया। सेल्समैन के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की उसके बाद महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ की और नगदी सहित शराब की बोतल लूट कर ले गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो आज रविवार को वायरल है। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार शादी में शामिल होने आए कुछ युवाओं का शराब दुकान के कर्मचारी से उधार शराब मांगने को लेकर विवाद हो गया। सेल्समैन लक्ष्मीनारायण राय और छोटू को पीटना शुरू कर दिया। शादी समारोह में इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंचीं और तोड़फोड़ शुरू कर दी। शराब ठेकेदार धीरेंद्र राजपूत ने बताया कि महिलाएं करीब एक लाख रुपए का माल और नगद राशि उठाकर ले गई हैं। यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। दुकान मालिक ने महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने में शिकायत की तो शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान हटाने लिए पहुंच गईं। अफसरों की समझाइश पर वहां से चली गईं। ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया। जानकारी जयदीप सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी, देवरी ने दी।

-

खारून नदी उफान पर: रायपुर से अमलेश्वर, पाटन, भिलाई और सांकरा को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बंद…
by
-

लगातार हो रही बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश: मुख्यमंत्री
by
-

रायपुर में बारिश के बीच केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने बंदियों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
by

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर, कई मार्गो और आवगामन ठप, गंगरेल के सभी गेट खुले…

Leave a Reply