रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कार्यरत डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है, जो मूलतः आंध्र प्रदेश का निवासी था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. ए रवि एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था. शनिवार देर रात रवि अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

-

भाजपा सरकार में स्कूली शिक्षा का सिस्टम फेल, व्हाट्सएप पर बिक रहे तिमाही परीक्षा के पेपर, कांग्रेस ने माँगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा – कांग्रेस
by
-

ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के इशारे पर देश के मतदाताओं के खिलाफ षड़यंत्र किया – दीपक बैज
by
-

PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी बिहारी राठिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…
by

Recent Posts

बुधवार को मध्य जोन कोतवाली डिवीजन में कार्यवाही — कोतवाली डिवीजन में 03 आर्म्स एक्ट एवं 01 सट्टा प्रकरण में कुल 04 आरोपी गिरफ्तार…

Leave a Reply