दक्षिण अफ्रीका दौरा, सूर्यकुमार टी-20 में और केएल राहुल वनडे में संभालेंगे कमान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के दौरान सबसे छोटे प्रारूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे, जबकि के.एल. राहुल प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान होंगे।

बीसीसीआई चयन समिति की गुरुवार को यहां हुई बैठक में 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में रोहित शर्मा के डिप्टी के रूप में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बनाने का फैसला किया गया।

राहुल टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग करेंगे. रोहित और विराट कोहली दोनों ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से दौरे के सफेद गेंद चरण से ब्रेक के लिए अनुरोध किया।

बी साई सुदर्शन और रिंकू सिंह को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में चयन समिति की बैठक हुई.तीन मैचों की टी20 सीरीज 10 दिसंबर से शुरू होगी, जिसके बाद 17 दिसंबर से जोहान्सबर्ग में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *