मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जवाब में चेन्नई ने 207 रनों का टारगेट सेट किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. जबकि शिवम दुबे ने 28 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी.मुंबई और चेन्नई ने अब तक इस सीजन में 5-5 मैच खेले हैं, जिसमें से ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने 2 ही मैच जीते हैं. चेन्नई ने शुरुआत 2 मैच जीते थे, मगर उसके बाद लगातार 2 मैच गंवाए. मगर पिछले मैच में चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी शिकस्त दी थी. दूसरी ओर मुंबई ने शुरुआत बेहद खराब की थी. उसने लगातार 3 मैच हारकर हैट्रिक बनाई. मगर उसके बाद लगातार 2 मैच जीतकर अच्छी वापसी भी की है.


Recent Posts
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…
-

रामायण रिलीज: रणवीर कपूर और यश के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा…
-

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद…


Leave a Reply