किसान की बेटी का पेरिस ओलंपिक में चयन,पिछले साल एशियाड खेलों में जीता था रजत पदक

Posted by

यूपी के सहारनपुर जिले की बेटी प्राची चौधरी का चयन पेरिस ओलंपिक के लिए हुआ है. प्राची चौधरी ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सहारनपुर की पहली महिला एथलीट बन गई हैं. प्राची सरसावा के गांव झबीरण की रहने वाली है. इनके पिता जयवीर चौधरी किसान हैं.

 
प्राची चौधरी ने 2023 में चीन में हुए एशियाड खेलों में 4×400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था. जिसके लिए प्रदेश सरकार ने प्राची को डेढ़ करोड़ रुपए की राशि इनाम दिया था. राजपत्रित अधिकारी के पद ग्रहण करने का न्यौता भी दिया था. 19वीं एशियन गेम्स में 4×400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता था.
 
पेरिस ओलंपिक में जाने वाली सहारनपुर की पहली एथलीट
 
जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ एके गुप्ता ने बताया कि पेरिस ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है जिसमें प्राची चौधरी का नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि प्राची चौधरी ओलंपिक में जाने वाली सहारनपुर की पहली एथलीट भी बन गई हैं. हालांकि सहारनपुर से ओलंपिक खेलने वाले पहले खिलाड़ी अकरम शाह है, लेकिन वह जूड़ों के लिए गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories