चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों पर टिकरापारा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज…

Posted by

रायपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री संदीप पटेल के कड़े निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा चाकूबाजी की वारदातों पर निर्णायक प्रहार करते हुए क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार से आतंक फैला रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।कार्रवाई का क्रमवार विवरण:1. अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्टआरोपी: मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद बजीर, उम्र 40 वर्ष पता: मुस्लिम हॉल के पास, संजय नगर, टिकरापारा, रायपुर घटना: संजय नगर क्षेत्र में लोहे का धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था।2. अपराध क्रमांक 538/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्टआरोपी: मोहम्मद सलमान खान पिता स्व. ईशहाक खान, उम्र 20 वर्ष पता: श्रद्धा विहार कॉलोनी, थाना टिकरापारा, रायपुर घटना: श्रीराम चौक बोरियाखुर्द में अवैध चाकू दिखाकर आमजन में भय व्याप्त कर रहा था।3. अपराध क्रमांक 539/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्टआरोपी: मोहम्मद साहिल खान पिता इसहास खान, उम्र 19 वर्ष पता: रजा सिटी गली नं. 01, गोकुल नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर घटना: गोकुल नगर क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर खौफ का माहौल बना रहा था।पुलिस कार्रवाई: दिनांक 16.06.2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर निरीक्षक राजेश कुमार मरई, थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा 03 विशेष टीमों का गठन कर तीनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। पुलिस टीम ने तत्परतापूर्वक घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को अवैध हथियार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।जप्त सामग्री: 03 नग लोहे के धारदार चाकूकानूनी कार्रवाई:तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना टिकरापारा में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।अधिकारी का वक्तव्य: पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने दो टूक कहा कि “चाकूबाजी एवं अवैध हथियार प्रदर्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। क्षेत्र में कानून का राज स्थापित रखना और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना हमारी प्रतिबद्धता है। इस प्रकार के अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।उक्त कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories