बम्हनी के डबरी और खार में अवैध उत्खनन मुरूम माफिया का राज राजस्व विभाग खनिज विभाग अधिकारियों का संरक्षण…

Posted by

राजनांदगांव। बम्हनी क्षेत्र के डबरी और खार में इन दिनों अवैध मुरूम और मिट्टी उत्खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह काम नागरकोहरा किसी मुरूम माफिया के द्वारा किया जा रहा है, जो कि काफी दिनों से दिन रात जेसीबी मशीन के जरिए जमीन की छाती छलनी कर रहा है।

और बग्गा सोलर पावर प्लांट तो कही अनेकों कारखाना निजी जगह पर मुरूम खनन कर ले जाया जा रहा है। इस तरह राजस्व विभाग को लाखों का चुना लगाया जा रहा है। राजस्व अधिकारी छुरिया और उच्च अधिकारियों को अवैध मुरूम खनन की जानकारी दी गई , लेकिन कोई जांच कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि माफिया के द्वारा किसानों को कृषि भूमि बनाने के नाम पर उनके जमीन से मुरूम, मिट्टी की अवैध खुदाई कर मोटी रकम कमाई कर रहे हैं। और किसान ठग रहे हैं। मुरूम माफिया और राजस्व विभाग खनिज विभाग का मिली भगत खेल धड़ल्ले से चल रहा हैं। जिस कारण क्षेत्र में जांच कार्यवाही नाकाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *