नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत माल एवं सेवा कर लगाने के तौर तरीकों के बारे में 2 अगस्त को होने वाली अगली बैठक में निर्णय करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस महीने की शुरूआत में 50वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का निर्णय किया। परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि जीएसटी परिषद इस बारे में अंतिम निर्णय करेगी कि कर गेम की शुरुआत में लिये जाने वाले शुल्क पर लगाया जाए या फिर प्रत्येक दांव के आधार पर लगाया जाए। बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने कर लगाने के निर्णय की आलोचना की है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जीएसटी परिषद को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा था, हम अभी भी एक भरोसेमंद और स्वीकार्य ऑनलाइन गेमिंग ढांचा विकसित करने के शुरुआती चरण में हैं। यह ढांचा स्थापित हो जाने के बाद, हम जीएसटी परिषद से संपर्क कर नये नियामक दिशानिर्देशों के आधार पर उनसे पुनर्विचार का अनुरोध करेंगे।

-

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी के पास पलटा तेल टैंकर, लगा लंबा जाम: पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन…
by
-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण…
by
-

नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर, राज्योत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा – अब बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज सुनाई दे रही है…
by

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा, खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण…

Leave a Reply