बालोद जिला ग्राम पंचायत सरेखा चराचर से सिकोसा जाने वाली मार्ग बन रहा है दुर्घटना का कारण ग्रामीण में आक्रोश …

लोक जगत, बालोद। जिले के ग्राम पंचायत सरेखा अंतर्गत चराचर से सीखोसा को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और गिट्टी सड़क में सड़क में उभरी हुई दिखाई दे रही है। गड्ढे में जल भराव के कारण दो पहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना छात्र किसान मजदूर आते जाते हैं बरसात में स्थिति और बत्तर हो गई है पंचायत और जनप्रतिनिधि को शिकायत की गई है लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है ग्राम सरेखा पायला माहुद चराचर के ग्रामीण के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पी डब्ल्यू डी विभाग से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आगे कोई बड़ी दुर्घटना ना हो बच्चों और नागरिकों का हर समय इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है स्कूल आने जाने के लिए बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है लगभग दो वर्ष से यही स्थिति में है कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है आने-जाने वाले आम नागरिक अपने जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है जल्द से जल्द सड़क की मरमत कराई जाए ताकि बड़े दुर्घटना से बचाव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *