ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 03 आरोपियों को थाना सरस्वती नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत दिशा कॉलेज रोड स्थित रियांश किचन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विनोद कुमार ज्योति, अनिल कुमार एवं विद्यासागर, निवासी सरस्वती नगर, रायपुर होना बताया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास रखें मोबाइल फोन की जांच करने पर उनके द्वारा व्हाट्सऐप के माध्यम से सट्टा-पट्टी की पर्ची एवं विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करना, साथ ही कागज पर सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग विवो कंपनी के मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा-पट्टी की पर्चियां, नगदी रकम 4,990/- रूपये एवं डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 171/2026, धारा 4(क) सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1976, धारा 6 एवं 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 तथा धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रकरण में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी –
01. विनोद कुमार ज्योति पिता स्व. रामसजीवन ज्योति उम्र 35 साल निवासी बीएसयुपी कालोनी कोटा ब्लाक नंबर डी/4 म.नं-03 थाना सरस्वती नगर रायपुर।
02. अनिल कुमार पिता रामसजीवन उम्र 34 साल निवासी बीएसयुपी कालोनी कोटा ब्लाक नंबर डी/4 म.नं-03 थाना सरस्वती नगर रायपुर।
03. विद्यासागर पिता रामप्यारे राय उम्र 35 साल निवासी कोटा बीएसयुपी कालोनी ब्लाक नंबर 08 थाना सरस्वती नगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *