बटनदार चाकु के साथ आदतन अपराधी कुणाल बघेल उर्फ बाटी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 13.08.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति एस.आर.पी चौक गांधी उघान के के पास चाकू लेकर लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुणाल बघेल उर्फ बाटी नामक व्यक्ति को चाकू लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी कुणाल बघेल उर्फ बाटी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 421/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- (01) कुणाल बघेल उर्फ बाटी पिता विनोद बघेल उम्र 21 वर्ष पता केनाल रोड के किनारे श्याम नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *