स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15 अगस्त 2026 शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस – मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर तत्काल जप्ती कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी

    लोक जगत, रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15 अगस्त 2026 शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।
      स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15 अगस्त 2026 शनिवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत  पर्यवेक्षण करेंगे।
    नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15 अगस्त 2026 शनिवार पर मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर सम्बंधित स्थल पर तत्काल उसकी जप्ती करते हुए सम्बंधित व्यक्ति/संस्था के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *