आबकारी विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित करते हुए प्रदेशभर की मदिरा दुकानों, मद्य भंडारण भंडारागारों और एफएल-3 (ग) पर्यटन बार को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं। निर्देश के मुताबिक जिले में संचालित देशी मदिरा, विदेशी मदिरा और कम्पोजिट मदिरा दुकानों के साथ मद्य भंडारण भंडारागार तथा एफएल-3 (ग) पर्यटन बार को 15 अगस्त को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
अवैध बिक्री और परिवहन पर रहेगी नजर
आबकारी विभाग ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का अवैध विक्रय, धारण और परिवहन न हो। इसके लिए संबंधित जिलों में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
15 अगस्त को मदिरा दुकानों के साथ उनसे जुड़े संलग्न अहाते भी पूरी तरह बंद रहेंगे। विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।







Leave a Reply