लोन लेने की जरूरत कभी भी पड़ सकती है. हालाँकि, अगर बैंकों से लोन लिया जाता है तो बैंक प्रोसेसिंग फीस भी लेते हैं। हालांकि, अब एक बैंक ने प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया है. इससे कर्ज लेने वालों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही ब्याज दर में कटौती का भी ऐलान किया गया है. सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने होम और कार लोन पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की है। इसके अलावा बैंक ने प्रोसेसिंग फीस भी माफ करने का ऐलान किया है. इस कटौती के साथ, होम लोन अब मौजूदा 8.60 प्रतिशत के बजाय 8.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा। वहीं कार लोन 0.20 फीसदी सस्ता कर 8.70 फीसदी कर दिया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक बयान में कहा कि नई दरें 14 अगस्त से प्रभावी हैं। बैंक ने कहा कि कम ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस की छूट के दोहरे लाभ से ग्राहकों पर वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी। ऐसे में ग्राहक भी बैंक से लोन लेने के लिए आकर्षित होंगे. वहीं, पिछले एक साल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर भाव में तेजी देखने को मिली है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर मूल्य 11 अगस्त को एनएसई पर 37.65 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर बैंक के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 38.80 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 16.90 रुपये है। 11 अगस्त को ही इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम भाव छुआ है।


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply