40-50 साल की उम्र पार करने के बाद हर किसी को बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है, खासकर उन लोगों को जिनके पास आर्थिक तंगी होती है। चूंकि रिटायरमेंट के बाद पेंशन के बिना जीवन यापन करना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए हर कामकाजी व्यक्ति को जल्द से जल्द रिटायरमेंट की योजना बना लेनी चाहिए। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम की नई जीवन शांति सेवानिवृत्ति योजना काफी लोकप्रिय है। पेंशन के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इस एलआईसी प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिर्फ एक बार ही पैसा जमा करना होगा और रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी। एलआईसी की नई जीवन शांति योजना का प्लान नंबर 858 है। आइए जानते हैं इस प्लान की खूबियां और नियम व शर्तें। किसी कारणवश अपनी नौकरी से समय से पहले रिटायर होना पड़ता है, तो आय का स्रोत समाप्त हो जाता है। एलआईसी की नई जीवन शांति योजना इसी प्रकार की समस्या को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। यह एक स्थगित वार्षिकी योजना है, जिसे लेते समय आप पेंशन राशि तय कर सकते हैं। कम से कम एक साल के नियमित अंतराल के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है.
न्यूनतम और अधिकतम प्रवेश आयु
30 वर्ष से 79 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति इस योजना में निवेश कर सकता है। खास बात यह है कि आप इस प्लान को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. यदि इस अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके खाते में जमा धन के साथ नामांकित व्यक्ति को कुछ अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस योजना में कोई जोखिम कवर नहीं है।


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply