सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सोमवार शाम को सर्राफा बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान सोने की कीमतों में 260 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ तो चांदी के दाम स्थिर रहे. बढ़ोतरी के बाद सोना (22 कैरेट) 54,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 59,050 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. जबकि चांदी का भाव 73,990 रुपये प्रति किग्रा बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव 251 रुपये की बढ़त के साथ 58,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं एमसीएक्स पर चांदी 64 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 73,613 पर पहुंच गई. अगर बात करें विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स की तो यहां सोना 2.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़तरी के बाद 1,949.30 डॉलर प्रति औंस ट्रेंड कर रहा है. जबकि चांदी 0.01 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के बाद 24.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना बढ़ोतरी के बाद 53,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,840 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. जबकि दिल्ली में चांदी के रेट 73,730 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं. वहीं मुंबई में सोना (22 कैरेट) 54,028 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है. वहीं चांदी का भाव यहां 73,860 रुपये प्रति किग्रा हो गया है। उधर कोलकाता में 22 कैरेट वाला सोना 53,964 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,870 रुपये में बिक रहा है. वहीं चांदी का भाव यहां 73,760 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है. वहीं चेन्नई में सोना (22 कैरेट) 54,184 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. जबकि 24 कैरेट वाले सोने के दाम 59,110 रुपये हो गये हैं. जबकि यहां चांदी का भाव 74,070 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है।


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply