,

30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

लोक जगत, रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के बकतरा गांव में 30 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान हीरा सेन पिता लेखराम सेन (30 वर्ष), निवासी बकतरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *