लोक जगत, रायपुर। गणेश विसर्जन झांकियों और प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात का व्यापक प्लान तैयार किया है। बुधवार को C-4 भवन में गणेश उत्सव समितियों, पुलिस, नगर निगम, PWD, स्वास्थ्य विभाग और SDRF के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक और रिंग रोड-1 के जरिए होगी।

बल और ड्रोन: विसर्जन के दौरान 1,000 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। झांकी रूट पर ड्रोन और गोपनीय कैमरों से निगरानी की जाएगी।
एंटी-रोमियो व विशेष दस्ते: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस टीमें नज़र रखेंगी।
नियम और दिशा-निर्देश
प्रतिबंध: नशे का सेवन, हथियार, डीजे का अत्यधिक शोर और झांकी को बीच रास्ते में अनावश्यक रोकना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
सदर बाजार जर्जर भवन: सुरक्षा कारणों से जर्जर भवनों के पास साउंड सिस्टम का बेस और वाइब्रेशन बंद रखने पर सहमति बनी है।
वॉलंटियर्स: आयोजकों को प्रशिक्षित वॉलंटियर्स तैनात करने और उन्हें पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विसर्जन स्थल और पाबंदियां
केवल महादेव घाट: नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि खारून नदी, तेलीबांधा और बूढ़ातालाब में विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर चालान काटा जाएगा। केवल महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड का ही उपयोग किया जा सकेगा, जहाँ 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 24 घंटे अफसर, गोताखोर, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड तैनात रहेंगे।
यातायात व्यवस्था (रूट डायवर्जन)
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मालवाहक वाहनों को रायपुरा चौक पर रोका जाएगा। अम्लेश्वर से रायपुर आने वाले वाहन अम्लेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध या खुड़मुड़ा-भाठागांव मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।








Leave a Reply