चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, विधि के साथ संघर्षरत बालक पर भी कार्यवाही…

लोक जगत, रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चाकू लेकर आम लोगों एवं राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को भी चाकू सहित पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तीनों कार्यवाहियों में कुल 03 चाकू जप्त किए गए।

पहला मामला…
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विशाल नगर स्थित नाला के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुणाल वैष्णव निवासी विशाल नगर तेलीबांधा, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 418/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

दूसरा मामला…
इसी प्रकार संयुक्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तेलीबांधा क्षेत्र में वेलकम होटल जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे का चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश साहू निवासी तेलीबांधा रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 419/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

तीसरा मामला – विधि के साथ संघर्षरत बालक पर कार्यवाही
इसी क्रम में तेलीबांधा क्षेत्र में हाथ में बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार –

विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

कुणाल वैष्णव पिता देव नारायण वैष्णव उम्र 18 वर्ष 02 दिन निवासी विशाल नगर बजरंग बली मंदिर के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।

गणेश साहू पिता उमांशकर साहू उम्र 18 वर्ष 21 दिन निवासी ताज चौक राज फर्नीचर दुकान के पास तेलीबांधा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *