सेवा संकल्प अभियान के तहत अशोक स्थल में आज स्वच्छता अभियान, श्रमदान से दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश…

लोक जगत, रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 25 सितंबर को रायपुर के अशोक स्थल में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अशोक स्थल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की जाएगी। नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से भी श्रमदान कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
“स्वच्छता ही सेवा” के संदेश के साथ यह अभियान रायपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास का संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *