कोरिया जिला में हुये गौ हत्या के अज्ञात 05 आरोपी कायमी के 30 घण्टे के अंदर गिरफ्तार…

लोक जगत, कोरिया/बैकुंठपुर। कोरिया जिला के चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र में हुये गौ हत्या के मामले में चौकी पोड़ी बचरा पुलिस एवं सायबर सेल बैकुण्ठपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के उपरांत मात्र 30 घण्टे के अंदर 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है।

दिनांक 26.09.26 को ग्राम पोड़ी कंवरपारा के पीछे गड्ढे खेत में गौ वंश का अवशेष मिलने पर प्रार्थिया सरपंच सुशीला पति जय प्रकाश सिंह निवासी पोड़ी बरपारा चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुण्ठपुर की रिपोर्ट पर चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुण्ठपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप. क्र. 0/26 धारा 325 बीएनएस, पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा 04 कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड, सायबर सेल एवं चौकी पोड़ी बचरा प्रभारी तथा समस्त स्टाफ के द्वारा टीम भावना से कार्य करते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु समन्वित रूप से कार्यवाही करते हुये उपलब्ध साक्ष्य एवं तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुये आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिये लगातार प्रयास की जा रही थी। विवेचना के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान आरोपी 01. संजय कुमार कुर्रे, 02. धर्मेन्द्र कुर्रे 03. सुभाष कुर्रे, 04. विक्की उर्फ अमन कुमार कुर्रे सभी निवासी पोड़ी बैरडांड एवं एक अन्य नाबालिक आरोपी को तलब कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर समी मिलकर दिनांक घटना व समय को घटना करना कबूल किये हैं, जिनका मेमोरण्डम कथन लेकर गवाहों के समक्ष गौ मांस के अवशेष व अपराध में प्रयुक्त आला जरब टांगी एवं चाकू को आरोपियों के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को वैधानिक रूप से दिनांक 28.09.26 को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 5 व 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा परिलक्षित होने पर जोड़ी जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 29. 09.26 पेश किया गया है, जहां से माननीय न्यायालय के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के मात्र 30 घण्टे के अंदर ही 05 आरोपियों को गौ मांस एवं घटना में प्रयुक्त टांगी व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक आरोपी नाबालिक है। इस संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी लवांग सिंह, सउनि एल सी कश्यप, प्र.आर सुनील कुमार साहू, चालक सूरज यादव, आर. अजय कुमार सिंह, म. सैनिक राजकुमारी एवं चौकी के अन्य स्टाफ व सायबर सेल बैकुण्ठपुर के प्रभारी अमोल खलखो, आरं. सजल जायसवाल, अमरेशा नंद ठाकुर,राजेश रगड़ा, अमल कुजूर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। कोरिया पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, पशु क्रूरता जैसे अपराधों के विरूद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts