छात्रावास में चोरी का खुलासा, दो आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की सामग्री की बरामद…

लोक जगत, कोरिया/बैकुंठपुर। लगभग 4-5 महीने पूर्व पटना में संचालित प्री मैट्रिक छात्रावास मैं हुई चोरी के दो आरोपियों को थाना पटना में दर्ज अपराध क्रमांक 115/2026, धारा 331(4), 300(1), 3(8) के चोरी के प्रकरण में थाना पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है चोरी की गई सामग्री बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी…

  1. महबूब रजा उर्फ बाबू, उम्र 22
  2. सौरभ गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता, उम्र 24 वर्ष,
    निवासी सरना पारा, वार्ड क्रमांक 05, थाना पटना, जिला कोरिया।

दिनांक 22.04.2026 को प्री-मैट्रिक छात्रावास पटना की अधीक्षिका के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने-चांदी के आभूषण एवं 50,000 नगद सहित लगभग 2,30,600/- की संपत्ति चोरी कर ली गई थी।

पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं पुलिस की तस्दीक के आधार पर दोनों संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार करना बताया गया।

आरोपियों की निशादेही पर सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी का पायल एवं कान की बाली कीमती 01 लाख 80 हजार रुपए का बरामद कर जब्त की गई।

दोनों आरोपियों को दिनांक 29.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

थाना पटना पुलिस की तत्परता एवं टीमवर्क से चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। प्रकरण का खुलासा करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक संदीप साय, प्रदीप साहू का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts