छत्तीसगढ़ में 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले…

लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को कसावट देने और कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 125 प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। इस थोक तबादले से प्रदेश के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

जारी आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इसके अलावा कई अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई जिलों में बदले प्रशासनिक समीकरण…
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी इस सूची में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को मैदानी इलाकों से मंत्रालय या अन्य जिलों में भेजा गया है, वहीं कुछ नए अधिकारियों को मैदानी स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रशासनिक कसावट की कवायद
शासन के सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाना है। आने वाले समय में कुछ और विभागों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

आदेश जारी होते ही सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *