अब 20 रुपये में खाएं भरपेट खाना

ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें सफर के दौरान ट्रेन में खाना खाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. भारतीय रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान सस्ते दामों पर खाना मुहैया कराएगी. इसके लिए रेलवे में एक नई योजना शुरू की गई है. खास बात यह है कि अब यात्री 20 रुपये में भी अपना पेट भर सकते हैं. उन्हें उत्तर भारतीय व्यंजनों के अलावा दक्षिण भारतीय व्यंजन भी मिलेंगे. दरअसल, भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रियों को 20 रुपये और 50 रुपये में खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है. ऑर्डर पर इन पैकेटों में पाव भाजी और पूड़ी-सब्जी के अलावा दक्षिण भारतीय व्यंजन भी शामिल होंगे. ऐसे में लोगों का कहना है कि रेलवे के इस कदम से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिलेगी. क्योंकि लंबी दूरी के दौरान ट्रेन में खाने-पीने पर काफी पैसे खर्च होते हैं। अब लोग महज 20 से 50 रुपये में भरपेट खाना खा सकेंगे। 

 
आपको पैकेट में 350 ग्राम तक खाना दिया जाएगा 
खास बात यह है कि 50 रुपये के फूड पैकेट में आपको 350 ग्राम तक खाना दिया जाएगा. आप राजमाना- चावल, खिचड़ी, छोले-भटूरे, खिचड़ी, छोले चावल, मसाला डोसा और पाव भाजी में से कोई भी व्यंजन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे ने आईआरसीटीसी जोन को पैक्ड पानी उपलब्ध कराने की भी सलाह दी है. फिलहाल यह योजना देश के 64 रेलवे स्टेशनों पर शुरू की जाएगी. पहले इसे 6 महीने के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा. बाद में यह योजना सभी रेलवे स्टेशनों पर शुरू की जाएगी. खास बात यह है कि इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा जनरल बोगी के यात्री उठा सकेंगे, क्योंकि स्टेशन पर फूड स्टॉल जनरल बोगी के सामने ही लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को पैदल न चलना पड़े. भोजन खरीदने के लिए प्लेटफार्म पर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। भारतीय रेलवे ने इस योजना को शुरू करने के लिए 64 रेलवे स्टेशनों का चयन किया है। सबसे पहले इन रेलवे स्टेशनों पर इसे छह महीने के लिए शुरू किया जाएगा. बाद में इसे बाकी रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा। 
 
10 मिनट बाद आपका टिकट रद्द कर दिया जाएगा
वहीं, रेलवे से जुड़ी दूसरी सबसे बड़ी खबर यह है कि अगर ट्रेन स्टेशन से छूटने के 10 मिनट के भीतर आप अपनी आरक्षित सीट पर नहीं पहुंचते हैं, तो आपका टिकट रद्द किया जा सकता है। टीटीई आपका इंतजार नहीं करेगा और आपका टिकट कैंसिल करके वह सीट दूसरे यात्री को अलॉट कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *