लोक जगत, रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने एवं उनकी गिरफ्तारी की हमारी मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक दो-माह की कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसके तहत राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के प्रथम चरण में 02 से 08 अक्टूबर 2026 तक पूर्व में जारी परिपत्र अनुसार “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है।

द्वितीय चरण – ब्लाक स्तरीय मार्च एवं जन सर्म्पक(10 से 20 अक्टूबर)
ऽ प्रत्येक ब्लाक कांग्रेस कमेटी को महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर स्थानीय एस.डी.एम. या प्रशासनिक मुख्यालय तक एक जनपदयात्रा/साइकिल रैली/बाइक रैली आयोजित किया जाना है।
ऽ समापन स्थल पर नेतृत्व और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, सामूहिक रूप से भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ करेंगे, राष्ट्रगान गाएंगे और ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करेंगे।
ऽ इसके अतिरिक्त 10-18 अक्टूबर के बीच दशहरा के दौरान आयोजित सार्वजनिक सभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मोर्चा संगठनों के स्वयंसेवकों को आम नागरिकों के बीच “वोट चोरी” की साजिश को उजागर करने वाले जानकारीपूर्ण पर्चे वितरित करने होंगे।
तृतीय चरण – “वोट बचाओ-देश बचाओ” (25 अक्टूबर से 25 नवम्बर)
ऽ प्रथम दिन (25 अक्टूबर) – राज्य और जिला मुख्यालयों पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नेतृत्व में संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसके बाद राज्य और जिला सोशल मीडिया विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
ऽ दूसरे एवं तीसरे दिन – कार्यकर्ता समन्वयः दिन, कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिला स्तरीय बैठकें आयोजित किया जाना है।
ऽ इसके बाद तीसरे दिन को कार्यक्रम के संबंध में उन्हें दिशा-निर्देश देने के लिए बूथ लेवल एजेन्ट(बीएलए) के साथ ब्लाक स्तरीय बैठकें आयोजित किया जाना है।
ऽ चौथे से दसवें दिन – बीएलए और स्थानीय कार्यकर्ता, हमारे “वोट रक्षक” (हर वास्तविक वोट के संरक्षक), प्रत्येक बूथ पर सत्यापन अभियान चलायेंगे ताकि उन नागरिकों का पता लगाया जा सके, जिनके नाम मनमाने ढंग से हटा दिए गये हैं या जिनमें हेरफेर किया गया है।
ऽ ग्यारहवें दिन – बीएलए सत्यापित और हस्ताक्षरित विलोपन रिकार्ड का तथा मतदाता डोजियर अपने संबंधित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में औपचारिक रूप से जमा करेंगे।
ऽ बारहवें से 30वें दिन – सभी गांवों में सुलभ प्रारूप में चौपाल आयोजित की जाएगी-जो एक साधारण ग्रामीण चारपाई के इर्द-गिर्द केंद्रित होंगी। इन सभाओं में चिन्हित किए गए हटाए गए मतदाताओं, गांव के बुजुर्गों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों को एक साथ लाया जाएगा, इस दौरान वोट चोरी के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा, अनुच्छेद 326 का पाठ किया जाएगा, राष्ट्रगान गाया जाएगा और पर्चे वितरित किए जायेंगे। कार्यक्रम सुविधानुसार एआईसीसी तथा प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेतागण निर्धारित चौपालों में भाग लेंगे साथ ही, स्थानीय प्रमुख मीडिया तथा सोशल मीडिया कवरेज सुनिश्चित किया जाना है।
ऽ राष्ट्रीय रैली (01 नवम्बर) – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वार इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के समन्वय से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा राष्ट्रीय रैली भी आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत संस्थागत कब्जे के खिलाफ राष्ट्र की एकजुट आवाज को दर्ज कराने के लिए देशभर से व्यापक भागीदारी के साथ-साथ सभी सीएलपी नेताओं, सांसदों, विधायकों, एमएलसी, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर, नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों सहित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
चतुर्थ चरण – “दिल्ली चलो” (25 एवं 26 नवम्बर)
ऽ संविधान दिवस के अवसर पर, छह प्रमुख प्रवेश मार्गों-सहारनपुर, जयपुर, अलीगढ़/मेरठ, देहरादून, चण्डीगढ़ और ग्वालियर से विशाल बहु-राज्य यात्राएं राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचेगी।







Leave a Reply