ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। बॉन्ड यील्ड में नरमी आने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करके बंद हुए। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी फिलहाल मामूली तेजी के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार आज मिला-जुला कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सकारात्मक रुख नजर आया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,299.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 108.43 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,201.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 33,677.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान सकारात्मक माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,601.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,116.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 106.05 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,323.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *