लोक जगत, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए दिग्गज अभिनेता और नेता मिथुन चक्रवर्ती को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
तमाम राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सरकार के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है। मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से न केवल सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में भी एक प्रमुख चेहरा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से नियमानुसार सुविधाएं और विशेषाधिकार प्राप्त होंगे। सरकार के इस फैसले पर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।







Leave a Reply