लोक जगत, रायपुर। टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड परिसर में धारदार चाकू लेकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले एक असामाजिक तत्व को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान खुमान दास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी ग्राम बिरौद (अभनपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू मिला, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला (अपराध क्रमांक 946/2026) दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।







Leave a Reply