16 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये 66 ट्रेनें

Posted by

पूजा उत्सव के दौरान ट्रेन सुविधाओं का इंतजार कर रहे चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को रेलवे की ओर से बड़ा झटका लगा है. पूजा उत्सव से ठीक पहले रेलवे ने मेल एक्सप्रेस समेत वंदे भारत जैसी ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. ये सभी 66 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती हैं. रेलवे की ओर से ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा से यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में आज यानी 28 सितंबर से 16 अक्टूबर तक 66 एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. रेलवे ने विकास कार्यों के चलते विभिन्न तारीखों पर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि रेलवे ने 5 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है और चार ट्रेनों को एक से चार घंटे की देरी से चलाने की योजना बनाई है.

पूजा उत्सव के दौरान ट्रेन सुविधाओं का इंतजार कर रहे चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को रेलवे की ओर से बड़ा झटका लगा है. पूजा उत्सव से ठीक पहले रेलवे ने मेल एक्सप्रेस समेत वंदे भारत जैसी ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. ये सभी 66 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती हैं. रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा से आम रेल यात्रियों का यात्रा कार्यक्रम चौपट हो गया है. टाटानगर, सीनी, राजखरसवां, चक्रधरपुर, गोईलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला, राजगांगपुर, झारसुगुड़ा आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री करीब 15 दिनों तक ट्रेन से यात्रा नहीं कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों की कमी हो जायेगी.
रेलवे द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से आम आदमी के पूजा-पाठ, शादी-ब्याह, इलाज, नौकरी, घरेलू काम-काज और उत्सव समेत सभी कार्यक्रम खत्म हो गए हैं. रेलवे ने एक झटके में ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लेते हुए इसकी लिस्ट भी जारी कर दी है. बताया गया है कि 15 से 20 दिनों तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी, ऐसे में जरूरी काम से ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी परेशानी का दौर शुरू होने वाला है. इतना ही नहीं, उन लोगों को भी इससे नुकसान होगा जिनका रोजगार, व्यापार और व्यवसाय ट्रेनों की आवाजाही पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *