लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र से एक अत्यंत संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची (उम्र लगभग 3 वर्ष 3 माह) अपने घर के पास ही रहने वाले एक पूर्व परिचित पड़ोसी के घर खेलने गई हुई थी। इसी दौरान, आरोपी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
तत्काल एक्शन में आई पुलिस
परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराते ही पुलिस हरकत में आ गई। आमानाका थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही समय में दबोच लिया।
0 गिरफ्तार आरोपी का विवरण: परमानंद ध्रुव (पिता: घूरा ध्रुव), उम्र 35 वर्ष, निवासी आमानाका थाना क्षेत्र।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में भारी रोष व्याप्त है।








Leave a Reply