लोक जगत, रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11.10.2026 को थाना उरला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग नगर सरोरा पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हाथ में चाकू लेकर लहराते युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गजेन्द्र पाल निवासी सरोरा उरला रायपुर बताया।
आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर आरोपी गजेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – गजेन्द्र पाल पिता नरेश पाल उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर सरोरा मनीष किराना स्टोर के पास थाना उरला जिला रायपुर।







Leave a Reply