एसी से लेकर फ्रिज और कार त्योहारी सीजन में इस खुले मन से खर्च कर रहे पैसे

देशभर में त्योहारी सीजन जोरों पर है। अगले एक सप्ताह के दौरान धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाने वाले हैं। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट में भारतीयों के खर्च करने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन में भारतीयों का एसी, फ्रिज और कार जैसी गैर-जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ गया है। यह रिपोर्ट कंज्यूमर डेटा इंटेलिजेंस कंपनी एक्सिस माय इंडिया ने तैयार की है। एक्सिस माई इंडिया ने भारत उपभोक्ता भावना सूचकांक का नवीनतम संस्करण भी जारी किया है। सूचकांक के मुताबिक, भारतीय परिवारों के कुल घरेलू खर्च में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 60 फीसदी परिवारों के ऐसे खर्च बढ़ गए हैं. इससे पता चलता है कि त्योहारी सीजन के दौरान अब अधिक परिवार खरीदारी में लगे हुए हैं। सूचकांक में कहा गया है कि जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, लोग खर्च करने में उदार हो रहे हैं। सर्वे में 25 फीसदी लोगों ने कहा कि वे . कैटेगरी के हिसाब से देखें तो फैशन नंबर वन बनकर उभरा है। 67 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कपड़े और अन्य फैशन आइटम पर खर्च कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *