लोक जगत, रायपुर। जोन 7 कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस दौरान जोन के चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर के सामने नाली पर अवैध पाटा मिलने पर तत्काल जेसीबी मशीन से तोड़ा और निर्माणकर्ता पर 25000 का जुर्माना किया।

इसी तरह दिवाली पर्व के पूर्व मुख्य सड़क मार्गो में यातायात के लिए अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। जोन 7 और टीम प्रहरी की महिला कर्मचारियों ने मुख्य मार्गो में अतिक्रमण करने वालों, कचरा फैलाने पर लगभग 60 हजार रुपए जुर्माना वसूला। आमानाका ओवरब्रिज के नीचे, अग्रसेन चौक के पास, राठौर चौक के पास रामसागरपारा मुख्य मार्ग, अनुपम गार्डन के पास जीई रोड में ऐसी कार्रवाई की गई।








Leave a Reply