लोक जगत, रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त और वारंट तामीली के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ दबोच लिया।
मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस ने मोवा स्थित विज्ञान केंद्र तिराहा (दलदल सिवनी रोड) के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने समीर वादी (उम्र 19 वर्ष, मूल निवासी- बुटवल, नेपाल, हाल निवासी- सड्डू, रायपुर) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पैना स्टील का चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने हथियार को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।







Leave a Reply